बरेली: प्रधानपति ने छोड़ा साथ तो महानगर कॉलोनी वालों ने बनाई एसोसिएशन, उठने लगा कूड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महानगर कॉलोनी में मेंटीनेंस को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। यहां के लोगों ने रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन महानगर टाउनशिप बना ली है। बैंक में खाता खोल लिया है। ऑनलाइन भुगतान को मंजूरी दे दी गई है। सुरक्षा के लिए 20 गार्ड हैं। सफाई व्यवस्था ठेके पर दे दी है। …

बरेली, अमृत विचार। महानगर कॉलोनी में मेंटीनेंस को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। यहां के लोगों ने रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन महानगर टाउनशिप बना ली है। बैंक में खाता खोल लिया है। ऑनलाइन भुगतान को मंजूरी दे दी गई है। सुरक्षा के लिए 20 गार्ड हैं। सफाई व्यवस्था ठेके पर दे दी है। कालोनी में कई वर्षों से मेंटीनेंस का जो काम प्रधान और प्रधानपति के हवाले से था, उससे लोग संतुष्ट नहीं थे। अब सभी काम सोसाइटी ने अपने हाथ में ले लिया है। इससे अब यहां के लोग भी तनावमुक्त हैं।

पिछले माह महानगर कॉलोनी के लोगों ने धौरेरामाफी के प्रधान पति द्वारा कराए जा रहे मेंटीनेंस कार्य और शुल्क वसूली को लेकर आरोप लगाए थे। कालोन के मेंटीनेंस चार्ज का कोई हिसाब किताब नहीं था। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों ने मशाल जुलूस निकाला था। कई दिन बाद यह विवाद समाप्त हो गया। 4 सितंबर से कालोनीवासी यहां की पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं।

कालोनी के उमाकांत शर्मा बताते हैं कि 7 संस्थापक सदस्यों द्वारा सोसाइटी रिन्यू करवाई है। 150 सदस्य बनाए जा चुके हैं। सोसाइटी की सदस्यता जारी है। 15 दिन से सफाई नहीं हो रही थी। वह शुरु हो गई है। लोग सोसाइटी के कार्य से संतुष्ट हैं। सूबेदार राकेश सिंह यादव बताते हैं कि सोसाइटी के कार्यालय में हर रोज अध्यक्ष सचिव बैठक रहे हैं। एक सदस्य ने पांच साल का मेंटीनेंस जमा कर दिया है। सोसाइटी का आजीवन सदस्य बनने के लिए 2100 सदस्यता शुल्क 200 रुपये वार्षिक और मेंटीनेंस शुल्क पुराना ही 630 रुपये लिया जा रहा है। किसी सदस्य से नकद रुपये नहीं लिए जा रहे हैं।

सभी से ऑनलाइन या पेटीएम भुगतान करने को कहा गया है। सोसाइटी समय आने पर आय व्यय का ब्योरा भी सभी सदस्यों के सामने पेश करेगी। इसके लिए कार्यालय में ही बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें कोई भी सदस्य अपनी समस्या या बात कह सकेगा। कालोनी को तीन भागों में बांटकर सफाई कराई जा रही है। सुबह 10 और रात में 10 गार्डों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: त्रिवटी नाथ मंदिर में कल से बहेगी रामकथा की रसधारा, देवकीनंदन महाराज सुनाएंगे कथा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज