बहराइच: घायलों के लिए मसीहा बने एसपी, भिजवाया अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पुलिस अधीक्षक देर रात को कैसरगंज कोतवाली का निरीक्षण कर वापस आ रहे थे। फखरपुर थाना क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच की। वापस लौटते समय कार सवार लोग घायल हो गए। एसपी ने घायलों को समय से अस्पताल भेजवाया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने सोमवार रात को कैसरगंज कोतवाली …

बहराइच। पुलिस अधीक्षक देर रात को कैसरगंज कोतवाली का निरीक्षण कर वापस आ रहे थे। फखरपुर थाना क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच की। वापस लौटते समय कार सवार लोग घायल हो गए। एसपी ने घायलों को समय से अस्पताल भेजवाया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने सोमवार रात को कैसरगंज कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर रात्रि गश्त, ड्यूटी रजिस्टर की जांच की। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश कोतवाल को दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां डीजल भरवा रहे लोगों से एसपी ने बात की।पुलिस अधीक्षक अमले के साथ जिला मुख्यालय के रवाना हुए। लखनऊ बहराइच मार्ग पर फखरपुर क्षेत्र में कार के दुर्घटना होने की जानकारी हुई। इस पर एसपी टीम के साथ रुके। उन्होंने हादसे में घायलों का हाल जाना। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के इस कार्य की सभी सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-आजमगढ़: SP बने मसीहा, सिपाहियों को भेज कर कराया रक्तदान

संबंधित समाचार