T20 World Cup 2022 : ‘मैं हैरान हूं…’, टी-20 वर्ल्ड कप टीम में इन दो खिलाड़ियों के ना होने पर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम में मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को स्टैंड बाय के तौर पर शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को मुख्य टीम में शामिल नहीं किए जाने पर चयनकर्ताओं …
नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम में मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को स्टैंड बाय के तौर पर शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को मुख्य टीम में शामिल नहीं किए जाने पर चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाए हैं। पूर्व कप्तान ने ट्वीट किया और लिखा, ‘टी-20 वर्ल्ड कप के 15 सदस्यीय टीम में मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को न देखकर मैं हैरान हूं। पूर्व कप्तान ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि, ‘मेरे नजर में श्रेयस को दीपक हूडा की जगह तो मोहम्मद शमी को हर्षल पटेल की जगह टीम में होना चाहिए।
Shreyas Iyer instead of Deepak Hooda and Md. Shami in the place of Harshal Patel would be my choice.
— Mohammed Azharuddin (@azharflicks) September 12, 2022
आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्डकप इस बार ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा, 16 अक्टूबर से मेन इवेंट खेला जाना है जबकि 13 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।
टी-20 वर्ल्डकप में भारत का पूरा शेड्यूल
- 17 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (वॉर्म अप मैच) 9.30 AM
- 19 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड (वॉर्म अप मैच) 1.30 PM
- 23 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान, 1.30 PM
- 27 अक्टूबर- भारत बनाम A2, 12:30 PM
- 30 अक्टूबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 4.30 PM
- 2 नवंबर- भारत बनाम बांग्लादेश, 1.30 PM
- 6 नवंबर- भारत बनाम B1, 1.30 PM
ये भी पढ़ें : उर्वशी रौतेला के दीवाने हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह! इंस्टाग्राम पर पहले किया फॉलो और फिर…
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की वापसी…जानें पूरी स्क्वॉड
