निपुण भारत मिशन : ‘मार्च 2023 तक मुरादाबाद के स्कूल प्रदेश में होंगे सबसे आदर्श’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। निपुण भारत मिशन राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से मंडलीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को पंचायत भवन सभागार में हुआ। इसको संबोधित करते हुए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद बुद्ध प्रिय सिंह ने कहा कि जिले के नगर क्षेत्र के 47 प्राथमिक विद्यालय स्मार्ट सिटी परियोजना के …

मुरादाबाद,अमृत विचार। निपुण भारत मिशन राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से मंडलीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को पंचायत भवन सभागार में हुआ। इसको संबोधित करते हुए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद बुद्ध प्रिय सिंह ने कहा कि जिले के नगर क्षेत्र के 47 प्राथमिक विद्यालय स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प योजना का काम चल रहा है। अगले छह (मार्च 2023 तक) महीने में नगर क्षेत्र के स्कूल प्रदेश में सबसे बेहतर और आदर्श हैं बन जाएंगे।

हांलाकि, उन्होंने यह बताकर चिंता भी जताई कि अभी योजना का सही क्रियान्वयन न होने से नगर क्षेत्र की स्थिति जिले में सबसे खराब है। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त के निर्देशन में बहुत जल्द स्कूलों का कायाकल्प होगा। मार्च 2023 तक आपरेशन कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटर पर स्कूल शत प्रतिशत संतृप्त हो जाएंगे। फिलहाल 87.26 फीसदी प्रगति जिले की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के परिषदीय स्कूलों में नामांकन लक्ष्य 2.10 लाख से आगे 2.18 लाख नामांकन छात्रों का हुआ है। अब स्कूलों में उपस्थिति पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यशाला में वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ गुणवत्ता सेल राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से आए ने तकनीकी सत्र में जानकारी दी। उन्होने बताया कि बच्चों में सीखने की क्षमता बहुत कम है। जो अगली पीढ़ी के लिए बहुत घातक है। उन्होंने भाषा और गणित पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह रहे।

कार्यशाला को मुख्य विकास अधिकारी रामपुर और अन्य जिलों के मुख्य विकास अधिकारी ने संबोधित किया। कार्यशाला में मुरादाबाद मंडल के पांचों जिले के खंड शिक्षाधिकारी, एआरपी, एसआरजी आदि प्रशिक्षण ले रहे हैं। आयोजन में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरूण कुमार दुबे, बिजनौर जिले के धामपुर विकास खंड के खंड शिक्षाधिकारी नगेन्द्र सिंह, स्थानीय नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महानगर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शर्मा आदि मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें : आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की बढ़ी मुश्किलें, गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में ऑपरेशन के देने होंगे पैसे

संबंधित समाचार