रायबरेली: पूर्व प्रधान के भाई ने तमंचे से खुद को मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पूर्व ग्राम प्रधान के भाई ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना मंगलवार को गदागंज थाना क्षेत्र के गांव मुतवल्लीपुर में हुई है। गांव के पूर्व प्रधान …

रायबरेली। पूर्व ग्राम प्रधान के भाई ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना मंगलवार को गदागंज थाना क्षेत्र के गांव मुतवल्लीपुर में हुई है। गांव के पूर्व प्रधान अशोक कुमार साहू का भाई संतोष साहू मंगलवार को अपने कमरे में था।

उसके बाद घर और गांव के लोगों को उसके कमरे से फायर की आवाज सुनाई दी तो सब लोग दौड़कर उसके कमरे पहुंचे। जहां संतोष के शव खून से सराबोर पड़ा हुआ था। उसके कनपटी में गोली लगी थीं, और तमंचा उसके हाथ में था। कमरे का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और तमंचे को कब्जे में लिया है। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था। जिसके कारण मानसिक रूप से अवसाद में रहता था। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। मृतक को मानसिक बीमार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:-Kanpur Crime: छेड़खानी का विरोध किया तो युवती के भाई को मारी गोली, घायल

संबंधित समाचार