लखनऊ: युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कहा- सरकार कर रही हठधर्मिता
लखनऊ। युनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस के राजधानी स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों में आज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। युनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस के पार्क रोड, अलीगंज व हजरतगंज स्थित कार्योलयों में संयुक्ता मोर्चा बनाकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर हठधर्मिता पूर्ण रवैये का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि एलआईसी की …
लखनऊ। युनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस के राजधानी स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों में आज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। युनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस के पार्क रोड, अलीगंज व हजरतगंज स्थित कार्योलयों में संयुक्ता मोर्चा बनाकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर हठधर्मिता पूर्ण रवैये का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि एलआईसी की तुलना में साधारण बीमा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि प्रस्ताव में असमानता है,इसके अलावा एनपीएस अंशदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत और परिवार पेंशन को 15 से 30 प्रतिशत करने में बिलम्ब किया जा रहा है। साधारण बीमा युनियन के संयुक्त मोर्चा के जी एस सिंह ने बताया कि हमारी केंद्र सरकार से तीन सूत्रिये मांगे हैं।
जिसमें प्रमुख रूप से साधारण बीमा की सभी कंपनियों का विलय कर एक निगम बनाया जाये, भारत सरकार सभी सरकारी बीमा कंपनियों को हर स्तर पर समान अवसर पर प्रदान करे। इसके अलावा निजी साधारण बीमा कंपनियों में सीएजी ऑडिट कराये। प्रदर्शन के दौरान युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के जी एस सिंह, संजीव शर्मा, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अमर शर्मा, अरून सिक्का, नीरज वर्मा, अंकुर कपूर समेत कई लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मांगें पूरी न होने से नाराज एनआरएलएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
