रायबरेली: पुलिस अभिरक्षा से गायब हुआ युवक, ग्रामीणों ने घेरा थाना
रायबरेली। एक सप्ताह पहले पुलिस अभिरक्षा से गायब हुए युवक को तलाश करने में नाकाम पुलिस के विरुद्ध मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है। थाना में पहुंचकर ग्रामीणों ने बड़ा हंगामा किया है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के गांवपूरे वंशी मजरे थौरी के निवासी अरुण कुमार ने गांव की एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर …
रायबरेली। एक सप्ताह पहले पुलिस अभिरक्षा से गायब हुए युवक को तलाश करने में नाकाम पुलिस के विरुद्ध मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है। थाना में पहुंचकर ग्रामीणों ने बड़ा हंगामा किया है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के गांवपूरे वंशी मजरे थौरी के निवासी अरुण कुमार ने गांव की एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों कहीं बाहर रहने चले गए।
लड़की के पिता की तहरीर पर थाना नसीराबाद में लड़के के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। शनिवार को युगल खुद थाने के आ गए। इस दौरान पुलिस के लड़की का बयान कोर्ट में करवाया। इसी बीच युवक थाना से गायब हो गया। उसके परिजनों का आरोप है कि युवक के साथ पुलिस ने अनहोनी की है, और उसका पता नही चल पा रहा है। मंगलवार को लापता की मां शीला सैकड़ों ग्रामीणों और भीम युवा संगठन के साथ थाना नसीराबाद का घेराव किया। जहां कई घंटे तक खूब हंगामा हुआ।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक की हत्या करके पुलिस ने शव गायब कर दिया है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने युवक के परिजनों को आश्वस्त किया कि युवक को जल्द ही तलाश करके परिजनों के सामने पेश किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों का हंगामा समाप्त हुआ है। साथ ही पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दो दिन का समय दिया है।
यह पढ़ें:-रुद्रपुर: पुलिस अभिरक्षा से फरार पॉक्सो के बंदी को पुलिस ने चार घंटे में ढूंढ निकाला
