सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, इस राज्य में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल बीते दिनों जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके मुताबिक जेकेएसएसबी ने राज्य में अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट में भर्ती निकाली थी। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज है। बता …
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल बीते दिनों जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके मुताबिक जेकेएसएसबी ने राज्य में अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट में भर्ती निकाली थी। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज है। बता दें इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल / शारीरिक परीक्षण में प्राप्त योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 550 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन
- स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2: अब आवेदक होमपेज पर भर्ती सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: फिर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- स्टेप 4: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें।
- स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म जमा करें।
- स्टेप 7: अब अभ्यर्थी फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
- स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें- Indian Navy Recruitment 2022: इंडियन नेवी में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन
