अयोध्या में खुलेगा 50 बेड का आयुष अस्पताल, मंत्री दयाशंकर मिश्र ने किया निरीक्षण
अयोध्या, अमृत विचार। बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंचे प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद बृज किशोर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में संचालित होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक उपचार केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंच यहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा …
अयोध्या, अमृत विचार। बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंचे प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद बृज किशोर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में संचालित होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक उपचार केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंच यहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ने बताया कि योजना के मुताबिक प्रदेश में 500 पुराने अस्पतालों को आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में परिवर्तित करने का काम पूरा कर लिया गया है। किराये के मकान में चल रहे तथा प्रस्तावित आयुष केंद्र बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या में 50 बेड का आयुष अस्पताल प्रस्तावित है, जिसमें एक ही छत के नीचे लोगों को होम्योपैथिक, आयुर्वेद, यूनानी व योग सहित प्राचीन सभी विधाओं का उपचार हासिल होगा। जिला प्रशासन इसके लिए जमीन की तलाश में जुटा हुआ है। जमीन मिलते ही आयुष अस्पताल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रही है। इन योजनाओं पर पूरे प्रदेश में तेजी से कार्य चल रहा है।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: अगले चार दिन तक होगी झमाझम बरसात
