दुनिया भर में हो रहा है कोविड-19 के 141 टीकों का विकास: डब्ल्यूएचओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने कहा है कि वर्तमान में दुनिया भर कोविड-19 के 141 टीके विकसित किए जा रहे हैं। डॉ. गेब्रियेसस ने वाशिंगटन पोस्ट अखबार के लिए एक लेख में कहा, “कोविड-19 के टीके के विकास के लिए जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिल रहा है, उसकी महत्ता पर …

मॉस्को। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने कहा है कि वर्तमान में दुनिया भर कोविड-19 के 141 टीके विकसित किए जा रहे हैं।

डॉ. गेब्रियेसस ने वाशिंगटन पोस्ट अखबार के लिए एक लेख में कहा, “कोविड-19 के टीके के विकास के लिए जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिल रहा है, उसकी महत्ता पर विचार करें। यह लगभग उसी समय शुरू किया गया जब कोरोनो वायरस का अनुक्रम ऑनलाइन साझा किया गया था और अब 141 टीकों का विकास किया जा रहा है।

अग्रणी उम्मीदवार टीके की सफलता से महज कुछ महीनों दूर हैं। निश्चित रूप से पूर्ण सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन हम आशान्वित हैं।”

 

संबंधित समाचार