अयोध्या: उत्कृष्ट काम करने वाली पंचायतों को मिलेगा नानाजी देशमुख पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारत सरकार ने सतत विकास लक्ष्य-2030 का मास्टर प्लान बनाया है। अब प्रतिवर्ष उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को नानाजी देशमुख पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार में एक ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गया है जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। सरकार द्वारा चयनित नौ थीम पर विकास खंड स्तर पर …

अयोध्या। भारत सरकार ने सतत विकास लक्ष्य-2030 का मास्टर प्लान बनाया है। अब प्रतिवर्ष उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को नानाजी देशमुख पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार में एक ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गया है जो 30 अक्टूबर तक चलेगा।

सरकार द्वारा चयनित नौ थीम पर विकास खंड स्तर पर तीन ग्राम पंचायतें चयनित होंगी। जिले स्तर पर तीन ग्राम पंचायत और तीन ही क्षेत्र पंचायत शामिल किए जाएंगे। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर तीन ग्राम पंचायत, तीन जिला और तीन ही क्षेत्र पंचायतें ली जाएंगी। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत को प्रथम में 50 लाख रुपये, द्वितीय में 40 लाख और तृतीय में 30 लाख रुपये राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत दिए जाएंगे।

इसी तरह से जिला पंचायत को प्रथम पुरस्कार एक करोड़ 50 हजार, द्वितीय को एक करोड़ 25 हजार और तृतीय को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके तहत जिन ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतें जो नौ थीम पर काम किया है, वह आनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

सीडीओ अनीता यादव ने बताया कि 10 नवंबर से 16 दिसंबर तक ब्लाक, क्षेत्र और जिला पंचायत का चयन जिला समिति करेगी। एक जनवरी 2023 से 31 जनवरी तक जिला कमेटी व राज्य कमेटी रिपोर्ट भेजेगी। 24 अप्रैल को पुरस्कार वितरण होगा।

यह भी पढ़ें-मोदी ने की ई-संपत्ति कार्ड वितरण की शुरुआत, कहा- संक्रमण गांवों में ना फैले हरसंभव प्रयास करने होंगे

संबंधित समाचार