बरेली: साबरी झंडे का जोरदार तरीके से किया गया स्वागत, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम रही मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। साबिर पाक के 754वें सालाना उर्स के सिलसिले में हर साल की तरह इस साल भी बरेली से साबरी झंडे का काफिला उत्तराखंड कलियर के लिए रवाना हुआ। पहले की तरह इस साल भी साबरी झंडे का स्वागत और रात्रि विश्राम का इंतजाम कस्बे में किया गया। पिरान कलियर स्थित दरगाह …

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। साबिर पाक के 754वें सालाना उर्स के सिलसिले में हर साल की तरह इस साल भी बरेली से साबरी झंडे का काफिला उत्तराखंड कलियर के लिए रवाना हुआ। पहले की तरह इस साल भी साबरी झंडे का स्वागत और रात्रि विश्राम का इंतजाम कस्बे में किया गया। पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में हर साल सैकड़ों लोग जत्थे के रूप में बरेली से पैदल झंडा लेकर आते हैं।

यह जत्था 14 सितंबर को दोपहर एक बजे सूफी वसीम मियां साबरी की सरपरस्ती में बरेली से रवाना हुआ जोकि 26 सितंबर को कलियर पहुंचेगा। फतेहगंज पश्चिमी पहुंचने पर झंडे के साथ आए अकीदतमंदों का फूल मालाओं के साथ शेखू साबरी, इरफान साबरी, शाकिर साबरी, शाहिद साबरी, असद साबरी, राशिद साबरी, मोइनउद्दीन साबरी, इमरान अंसारी एडवोकेट आदि लोगों ने स्वागत किया। सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी संजय सिंह, चौकी प्रभारी ललित कुमार, एसआई मुन्नू सिंह, एसआई अरविंद कुमार टीम के साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: सरकार द्वारा चलाये जा रहे मदरसों के सर्वे काे मौलाना अदनान ने बताया साजिश

 

संबंधित समाचार