बरेली: फार्मेसी विभाग में बुजुर्गों को दवा दिलाने के लिए दो होमगार्ड तैनात, CCTV से होगी निगरानी
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में मरीजों को किस प्रकार बेहतर सुविधाएं दी जा रहीं हैं, उसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यहां मरीजों को इलाज के लिए ओपीडी में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, फार्मेसी विभाग में आए दिन बुजुर्ग मरीजों से नोकझोंक हो रही है। इन …
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में मरीजों को किस प्रकार बेहतर सुविधाएं दी जा रहीं हैं, उसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यहां मरीजों को इलाज के लिए ओपीडी में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, फार्मेसी विभाग में आए दिन बुजुर्ग मरीजों से नोकझोंक हो रही है।
इन अनियमितताओं को अमृत विचार ने प्रमुखता से उजागर किया था, जिसके बाद प्रबंधन की नींद टूटी है। गुरुवार को यहां बुजुर्गों की सुरक्षा और दवा लेने में उनकी मदद के लिए दो होमगार्डों की तैनाती कर दी गई है। वहीं, यहां लाइन में लगने के दौरान पूरे समय तक होमगार्ड बुजुर्गों की मदद करेंगे। अगर, कोई बुजुर्ग लाइन में लगने में सक्षम नहीं है तो उसे दवा भी लाकर देंगे।
ओपीडी में गार्ड किए गए तैनात
जिला अस्पताल के अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि दवा काउंटर के एक नंबर लाइन बुजुर्गों के लिए आरक्षित हैं, यहां दो होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। गार्ड बुजुर्गों की मदद भी करेंगे, वहीं सीसीटीवी से होमगार्डों पर नजर भी रखी जाएगा कार्य के प्रति उदासीनता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। ओपीडी में बुजुर्गों को परेशान न होना पड़े इसके लिए वहां भी होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: इंजीनियर्स-डे पर फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
