प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से खुले कई राज, भारी मात्रा में नकदी के साथ ज्वैलरी बरामद
अमृत विचार, प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि के कमरे को गुरूवार सीबीआई टीम ने खोला उसमें भारी मात्रा में नकदी और ज्वैलरी बरामद हुई है। इसके बाद सीबीआई टीम ने दोपहर दो बजे से बंद कमरे में नकदी और ज्वैलरी समेत अन्य कीमती सामान की सूची भी तैयार की …
अमृत विचार, प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि के कमरे को गुरूवार सीबीआई टीम ने खोला उसमें भारी मात्रा में नकदी और ज्वैलरी बरामद हुई है। इसके बाद सीबीआई टीम ने दोपहर दो बजे से बंद कमरे में नकदी और ज्वैलरी समेत अन्य कीमती सामान की सूची भी तैयार की है। इस दौरान पुलिस के साथ प्रशासनिक अमला भी वहां मौजूद रहा।
सूत्रों की मानें तो, मंहत नरेंद्र गिरि के बंद कमरे से मिली नकदी और ज्वैलरी की कीमत करोड़ों की आंकी गई है। इस कार्रवाई के दौरान महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी महंत बलवीर गिरी भी मौजूद हैं। हालांकि, सीबीआई बंद कमरे से मिले समानों को उनके उत्तराधिकारी को सौंप सकती है, लेकिन इस प्रक्रिया में ज्यादा वक्त लग सकता है।
इस बीच मठ के गेट को बंद कर दिया है। बैगर सीबीआई की इजाजत के कोई भी अंदर नहीं जा सकता और मठ के अंदर से भी बैगर इजाजत के बाहर जाना मना है। माना जा रहा है कि सीबीआई की यह कार्रवाई कई घंटों तक और भी चल सकती है। मंहत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के तकरीबन एक साल बाद सीबीआई टीम गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रयागराज के श्री मठ बाघम्बरी गद्दी में पहुंची।
सीबीआई टीम के साथ एसीएम थर्ड, एसीएम फोर्थ, तहसीलदार सदर और सीओ फोर्थ मौजूद हैं। गौरतलब है कि 20 सितम्बर 2021 को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि मठ के गेस्टहाउस में फंदे से लटके मिले थे। मंहत की संदिग्ध मौत पर प्रयागराज पुलिस ने मठ के दो कमरों को सील कर दिया था। एक वह कमरा जिसमें महंत मृत अवस्था में पाए गए थे और दूसरा जिस कमरे में महंत रहते थे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: तपस्वी छावनी के महंत पद के विवाद पर विराम, अब कोर्ट करेगा फैसला
