सम्भल: हड्डी फैक्ट्री से आ रही दुर्गंध की शिकायत पर छह फैक्ट्रियां सीज, एक को पकड़ा और तीन फरार
खलील मलिक/सम्भल, अमृत विचार। सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव में संचालित हड्डी फैक्ट्रियों से आने वाली दुर्गंध को लेकर शहर एक हिंदू संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की बात संज्ञान में आते ही एसडीएम संभल चिमयावली गांव पहुंचे और वहां संचालित छह हड्डी फैक्ट्रियों को सीज कर दिया है। साथ ही …
खलील मलिक/सम्भल, अमृत विचार। सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव में संचालित हड्डी फैक्ट्रियों से आने वाली दुर्गंध को लेकर शहर एक हिंदू संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की बात संज्ञान में आते ही एसडीएम संभल चिमयावली गांव पहुंचे और वहां संचालित छह हड्डी फैक्ट्रियों को सीज कर दिया है।
साथ ही वहां संचालित मीट फैक्ट्रियों के लिए जा रहे पशु से कैंटर वाहन को रोक लिया और वाहन में दो दर्जन से अधिक भरे पुश को देखकर पशु लाने वाले चार लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। जबकि मौके से एक को पकड़ लिया और तीन फरार हो गए ।
गुरुवार को उप जिला अधिकारी विनय कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सरगम ने शहर के विश्व हिंदू संगठन द्वारा मुरादाबाद रोड पर स्थित गांव चिमयावली में अनाधिकृत रूप से संचालित हड्डी फैक्ट्रियों से आने वाली दुर्गंध की मुख्यमंत्री से की गई शिकायत का संज्ञान लिया।
संभल कोतवाली से पुलिस बल लेकर चिमयावली गांव पहुंच गए और वहां अनाधिकृत रूप से संचालित छह हड्डी फैक्ट्रियों से आने वाली दुर्गंध को देखते हुए छह फैक्ट्रियों को सीज कर दिया गया है। गांव संचालित अन्य दो मीट फैक्ट्रियों में जा रहे बंद कैंटर वाहन को रोका तो वाहन से तीन लोग मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने अबरार पुत्र अल्ला बक्श निवासी पीपल साना भोजपुर को पकड़ लिया है।
सीओ जितेंद्र कुमार सरगम ने बताया कि चार लोगों के बंद कैंटर में बड़ी ही क्रूरता से 28 पशुओं को भरकर वध करने के लिए मीट फैक्ट्री ले जा रहा थे। जिनके खिलाफ कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। अबरार मौके से पकड़ा गया है और बाकी तीन वाहन चालक नदीम, उस्मान और नदीम फरार हैं।
ये भी पढ़ें- संभल: खिलौने बेचने जा रहे अधेड़ की साइकिल को बस ने मारी टक्कर, मौत
