जलालाबाद: सेवानिवृत्त होने पर अशोक सक्सेना को भावपूर्ण विदाई
जलालाबाद, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद कार्यालय में लिपिक संवर्ग की कई अहम जिम्मेदारियों को सहज अंदाज में निभाने वाले अशोक सक्सेना सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह में उनके कार्यकाल को लेकर हर एक की जुबां पर तारीफ थी। विदाई समारोह नगर पालिका परिषद कार्यालय में गुरूवार सुबह को हुआ। ईओ डीएस वर्मा और चेयरमैन …
जलालाबाद, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद कार्यालय में लिपिक संवर्ग की कई अहम जिम्मेदारियों को सहज अंदाज में निभाने वाले अशोक सक्सेना सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह में उनके कार्यकाल को लेकर हर एक की जुबां पर तारीफ थी। विदाई समारोह नगर पालिका परिषद कार्यालय में गुरूवार सुबह को हुआ।
ईओ डीएस वर्मा और चेयरमैन मुनेंद्र बाबू गुप्ता ने नगर पालिका में विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें ईओ डीएस वर्मा ने अशोक सक्सेना के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए फूल माला पहना कर उन्हें विदाई दी। चेयरमैन मुनेंद्र बाबू गुप्ता ने कहा कि भविष्य में नगर पालिका प्रधान लिपिक के रूप में अशोक सक्सेना की कमी खलेगी। उन्होंने भी फूल माला और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें विदा किया। जेई वीर प्रताप ने छड़ी भेंट कर अशोक सक्सेना को गले लगाकर विदाई दी।
इसके बाद नगर पालिका के सभी कर्मियों ने माला पहनाकर और उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अब्दुल गफ्फार खान, नितिन शर्मा, मोहीन हुसैन, अवधेश कुमार, सुशील गुप्ता, साहिल अहमद समेत सभी कर्मी और परिजन मौजूद रहे।
