VIDEO: SCO समिट में पाकिस्तानी पीएम की फजीहत! शहबाज की ‘लाचारी’ देख पुतिन भी हंस पड़े
नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंचे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी द्विपक्षीय मुलाकात चल रही थी। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शबहाज शरीफ को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने फजीहत झेलनी पड़ी। SCO समिट से पहले शाहबाज …
नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंचे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी द्विपक्षीय मुलाकात चल रही थी। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शबहाज शरीफ को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने फजीहत झेलनी पड़ी। SCO समिट से पहले शाहबाज शरीफ की पुतिन से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहबाज ट्रांसलेटर टूल (ईयरफोन) नहीं लगा पा रहे हैं। उनका ईयरफोन बार-बार नीचे गिर जा रहा है। उन्होंने कई बार ट्रांसलेटर टूल को लगाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। परेशान होकर उन्होंने मदद मांग ली। शाहबाज ने कहा- क्या कोई मेरी मदद कर सकता है? एक सहायक उनकी तरफ दौड़ा और ईयरफोन लगाया। लेकिन उनके कान से ईयरफोन फिर से गिर गया। यह देख पुतिन को हंसी आ गई।
This CrimeMinister is a constant embarrassment for Pakistan. Even President Putin had to eventually just laugh at this clumsy man. Pathetic. This is what conspirators wanted? To have by design a politician who would not only be a crook but also a pathetic apology for a PM? pic.twitter.com/mmEhLY7RZg
— Shireen Mazari (@ShireenMazari1) September 15, 2022
पाकिस्तान के लोगों ने शर्मनाक बताया
शहबाज शरीफ की वीडियो पर इमरान खान के समर्थक जमकर मजे लूट रहे हैं। काफी लोगों ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का मिस्टर बीन तक कह दिया है। एक यूजर ने लिखा- जो व्यक्ति खुद से ईयरफोन नहीं लगा पा रहा है वो पीएम की कुर्सी पर बैठा है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को देश के लिए शर्मिंदगी बताया।
रूस पाकिस्तान को देगा गैस
राष्ट्रपति पुतिन ने मीटिंग के दौरान पाक पीएम से कहा कि रूस उनके देश में गैस की आपूर्ति कर सकता है। साथ ही रूस के पास एनर्जी सेक्टर में कुछ अच्छे प्रोजेक्ट है जो वह पाकिस्तान में शुरू कर सकता है।
ये भी पढ़ें : दुनिया के 34.50 करोड़ लोगों पर मंडरा रहा भुखमरी का खतरा, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
