बरेली: रोडवेज में रुहेलखंड डिपो का एक और चालक कोरोना पॉजिटिव
बरेली,अमृत विचार। रुहेलखंड डिपो के एक बस चालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद रोडवेज कार्यशाला और बस अड्डे पर हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चालक को इज्जतनगर रेलवे मंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बस चालकों में यह दूसरा चालक पॉजिटिव आया है। इससे …
बरेली,अमृत विचार। रुहेलखंड डिपो के एक बस चालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद रोडवेज कार्यशाला और बस अड्डे पर हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चालक को इज्जतनगर रेलवे मंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बस चालकों में यह दूसरा चालक पॉजिटिव आया है। इससे पहले भी फतेहगंज पश्चिमी का एक चालक पॉजिटिव आ चुका है।
यह चालक संजय नगर की त्रिमूर्ति कोठी के पास का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 27 जून को यह बरेली से कौशाम्बी तक बस लेकर गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। अचानक से बुखार, खांसी और गले में दिक्कत होने लगी। जब 28 जून को उसने यह बात रोडवेज वर्कशॉप के इंचार्ज को बताई तो उन्होंने तत्काल उसे 300 बेड के अस्पताल में कोरोना जांच के लिए भेजा। सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चालक को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन कर दिया।
गुरुवार को जब चालक की रिपोर्ट आई तो उसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि युवक के परिवार में कुल 16 सदस्य हैं। इसमें नौ बच्चे हैं। सभी संयुक्त परिवार के रूप में रहते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर में भी दहशत का माहौल है।
