बहराइच: दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
फखरपुर/बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से गांव निवासी समुदाय विशेष के युवक ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुनः साथ चलने के लिए कहा। महिला के इंकार करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र …
फखरपुर/बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से गांव निवासी समुदाय विशेष के युवक ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुनः साथ चलने के लिए कहा। महिला के इंकार करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव निवासी युवक ने जिला मुख्यालय दवा दिलाया था। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवक ने अश्लील वीडियो भी बना लिया था। एक हफ्ते पूर्व युवक ने महिला से जिला अस्पताल चलने की बात कही। महिला ने इंकार किया तो उसका वीडियो वायरल कर दिया था।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, कमलेश कुमार, सुभाष यादव की टीम ने आरोपी शर्फुद्दीन पुत्र नसीबुद्दीन निवासी इंदूरा गांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: गोमांस बेचते एक महिला गिरफ्तार, पति समेत अन्य पांच लोग फरार हुए
