बरेली: अनलॉक में कोरोना संक्रमण ‘आजाद’
बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन के दौरान नियंत्रित रहा कोरोना संक्रमण अनलॉक होते ही आजाद हो गया। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े भी कर रहे हैं। एक जून से अनलॉक का प्रथम चरण शुरू होने के एक महीने में ही बरेली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो से …
बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन के दौरान नियंत्रित रहा कोरोना संक्रमण अनलॉक होते ही आजाद हो गया। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े भी कर रहे हैं। एक जून से अनलॉक का प्रथम चरण शुरू होने के एक महीने में ही बरेली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो से बढ़कर 12 हो चुकी है। वहीं, जिले में सक्रिय केस भी 135 हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 46 से बढ़कर 296 हो चुकी है।
अनलॉक वन में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों में अब सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार और शरीर में दर्द के लक्षण मिल रहे हैं। लक्षण वाले मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। इसके चलते एहतियात रखना जरूरी है। अनलॉक में जिला प्रशासन, स्वास्थ विभाग के साथ ही लोगों की लापरवाही इसका सबसे बड़ा कारण बना है।
लक्षण वाले मरीज फैलाते हैं संक्रमण
डॉक्टरों का मानना है कि जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं होते वे संक्रमण कम फैलाते हैं, लेकिन जिन में खांसी, जुकाम या बुखार जैसी शिकायत होती है वे संपर्क में आने वाले लोगों में आसानी से संक्रमण फैला सकते हैं, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग में लाई गई वस्तु पर संक्रमण आ जाता है। यदि इस वस्तु का प्रयोग सामान्य व्यक्ति करता है तो वह भी संक्रमित हो सकता है।
कोरोना संक्रमण स्थिति 31 मई तक 30 जून तक
होम क्वारंटाइन शहरी क्षेत्र 1235 1844
होम क्वारंटाइन ग्रामीण क्षेत्र 45143 47959
अस्पतालों में क्वारंटाइन 101 3086
सक्रिय 27 135
कुल संक्रमित 46 296
कुल मृत्यु 2 12
