बरेली: बीएड की फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे चार शिक्षकों पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी,अमृत विचार। बीएड की फर्जी डिग्री पर शेरगढ़, रामनगर, संग्रामपुर और दमखोदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय के चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज कराने के बाद बीएसए ने उसके स्कूल आने पर रोक लगाते हुए वेतन रोक दिया है। शिक्षिका रेखा रानी पत्नी हरवेश कुमार, जयपाल सिंह, सुखवीर और सौरभ …

बहेड़ी,अमृत विचार। बीएड की फर्जी डिग्री पर शेरगढ़, रामनगर, संग्रामपुर और दमखोदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय के चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज कराने के बाद बीएसए ने उसके स्कूल आने पर रोक लगाते हुए वेतन रोक दिया है।

शिक्षिका रेखा रानी पत्नी हरवेश कुमार, जयपाल सिंह, सुखवीर और सौरभ विश्नोई- शेरगढ़, रामनगर, संग्रामपुर और दमखोदा ब्लॉक में तैनात थे। बीते साल के अक्टूबर माह में चार शिक्षकों द्वारा फर्जी प्रमाण-पत्रों पर नौकरी करने का मामला उजागर होने पर बीएसए ने उसकी सेवा समाप्त कर दी थी। सेवा समाप्त होने के शिक्षक हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे और स्टे लाने के बाद वह दोबारा विद्यालय में तैनात हो गए।

इन लोगों की बीएड की डिग्री की शासन स्तर से एसआईटी द्वारा जांच कराई गई तो जांच में बीएड की डिग्री फर्जी निकली। शिक्षिकों की बीएड की डिग्री फर्जी निकलने पर बीएसए के निर्देश पर संबंधित खण्ड शिक्षाधिकारियों ने चारों शिक्षकों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही शिक्षकों के स्कूल जाने पर रोक लगाते हुए उसका वेतन भी रोक लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार