मुरादाबाद : पीएम मोदी के जन्मदिन पर कल से शुरु होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन से भाजपा सेवा पखवाड़े की शुरुआत करेगी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा कार्य चलेगा। इसकी शुरुआत शनिवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर से की जाएगी। मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन से भाजपा सेवा पखवाड़े की शुरुआत करेगी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा कार्य चलेगा। इसकी शुरुआत शनिवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर से की जाएगी।
- मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
- पहले दिन युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने बताया कि पीएम मोदी का जन्मदिन पार्टी ने इस बार अलग तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। जनता को सेवा कार्यों की प्रेरणा मिले, इसलिए पीएम मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक तो होंगे ही, इसके साथ ही सेवा कार्यों की प्रतिस्पर्धा भी होगी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित है, इसलिए उनका जन्मदिन पर लोगों को सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक गतिविधियां होंगी। इसमें 17 सितंबरको युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर, 18 को निशुल्क स्वास्थ्य मेला, 19 को मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, 20 को स्वच्छता अभियान – सामान्य, 21 सितंबर को स्वच्छता अभियान – अमृत सरोवर, 22 को जल ही जीवन जागरूकता कार्यक्रम चलेगा।
इसके अलावा 23 सितंबर वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी, 24 को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण कैंप, 25 को पंडित दीनदयाल जयंती व मन की बात कार्यक्रम, 26 को विविधता में एकता कार्यक्रम, 27 प्रधानमंत्री को योजना लाभार्थी द्वारा शुभकामना व अभिनंदन पत्र भेजवाना, 28 को प्रबुद्धजन- बुद्धिजीवी सम्मेलन, 29 को कोविड टीकारकण केंद्रों पर स्टाल, 30 सितंबर को टीबी मुक्त राष्ट्र कार्यक्रम और एक अक्टूबर को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम व 2 अक्टूबर को खादी की खरीद एवं जागरूकता अभियान चलेगा।
ये भी पढ़ें:- बरेली: हिंदू संगठन ने युवक पर लगाया सब्जी पर पेशाब करने का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में
