बरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगेगा रक्तदान शिविर, एसीएमओ ने की ये अपील
बरेली,अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इसके लिए सीएमओ ने एसीएमओ को नोडल अधिकारी नामित कर दिया है। एसीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि बरेली जिला अस्पताल, आईएमए ब्लड बैंक, सत्या हॉस्पिटल, श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज, …
बरेली,अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इसके लिए सीएमओ ने एसीएमओ को नोडल अधिकारी नामित कर दिया है।
एसीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि बरेली जिला अस्पताल, आईएमए ब्लड बैंक, सत्या हॉस्पिटल, श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, राजश्री मेडिकल कॉलेज, गंगाशील चैरिटेबल ट्रस्ट और क्लैरा स्वेन मिशन अस्पताल में विभाग द्वारा शिविर लगाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि शिविर में आकर रक्तदान करें। एक व्यक्ति के रक्तदान करने से तीन जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।
ये भी पढ़ें- बरेली: SRMS ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने किया स्वास्थ्य सेवा केंद्र वरदान का उद्घाटन
