मेरठः ऊर्जा राज्य मंत्री के औचक निरीक्षण से बिजली अधिकारियों में मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर शनिवार को अचानक मेरठ पहुंच गए। उन्होंने शहर और देहात के विभिन्न बिजलीघरों के साथ ही बिजली अफसरों के दफ्तरों का निरीक्षण किया। इससे बिजली अधिकारियों में खलबली मच गई। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर सुबह सवेरे अचानक मेरठ पहुंचे। उन्होंने बिजली घरों एवं बिजली अफसरों …

मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर शनिवार को अचानक मेरठ पहुंच गए। उन्होंने शहर और देहात के विभिन्न बिजलीघरों के साथ ही बिजली अफसरों के दफ्तरों का निरीक्षण किया। इससे बिजली अधिकारियों में खलबली मच गई। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर सुबह सवेरे अचानक मेरठ पहुंचे। उन्होंने बिजली घरों एवं बिजली अफसरों के दफ्तरों का निरीक्षण शुरू किया तो खलबली मच गई।

इस दौरान वह विद्युत समाधान सप्ताह के तहत बिजलीघरों पर लगाए गए विशेष शिविरों में भी पहुंचे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने रजिस्टर में दर्ज समस्याओं की समीक्षा की और उपभोक्ताओं को फोन से बातचीत कर समस्या के समाधान के बारे में जानकारी हासिल की।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दांत चिकित्सक, सीएमओ को दिये कार्यवाई के निर्देश

संबंधित समाचार