बहराइच: दबंगों ने लाठियों से किया वृद्ध पर हमला, मौत, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के पटना घुसियारी गांव निवासी वृद्ध की रात में दबंगों ने लाठियों से पिटाई कर दी। पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अज्ञात …

बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के पटना घुसियारी गांव निवासी वृद्ध की रात में दबंगों ने लाठियों से पिटाई कर दी। पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पटना घुसियारी गांव निवासी बेचन लाल की रंजिश पड़ोसी अमर पाल आदि से चल रही थी। इसी को लेकर सभी बेचन लाल (60) पुत्र भल्लर से रंजिश रखते थे। शुक्रवार रात 10 बजे बेचन लाल सो रहा था। तभी अमर पाल उर्फ ननकऊ, विपिन कुमार और सुशीला देवी ने अपने सहयोगियों के साथ हमला कर दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए।

लाठी से हमले में वृद्ध घायल हो गया। बेचन लाल के पुत्र देवकली ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।

मृतक के पुत्र ने तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वृद्ध की मौत से परिवार के लोग विलख रहे हैं।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: वृद्ध किसान पर सांड ने किया हमला, मौत

संबंधित समाचार