सीबीगंज के दो गांवों में लाखों की चोरी
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों के दो घरों से लाखों की चोरी हो गई। थाना सीबीगंज के खना गौटिया में देर रात चोर कदीर अहमद के घर में छत के सहारे दाखिल हो गए। परिवार के कुछ लोग गर्मी की वजह से छत पर लेटे थे बाकी के लोग नीचे अपने …
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों के दो घरों से लाखों की चोरी हो गई। थाना सीबीगंज के खना गौटिया में देर रात चोर कदीर अहमद के घर में छत के सहारे दाखिल हो गए। परिवार के कुछ लोग गर्मी की वजह से छत पर लेटे थे बाकी के लोग नीचे अपने कमरे में लेटे हुए थे। चोर अलमारी में रखे 5 लाख के जेवर समेत करीब 15 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।
सुबह जागने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी घटना पड़ोस के गांव तिलियापुर के रहने वाले शराफत के घर हुई। चोर उनके घर से भी लाखों के जेवर समेत नगदी लेकर फरार हो गए। दो घटनाओं से लोगो में दहशत का माहैल है।
