लखनऊ: हिन्दू आर्मी चीफ का बड़ा बयान, लखीमपुर घटना पर ओपी राजभर और चंद्रशेखर के लिए बोले -हिन्दुओं को बांटते हैं ये लोग
लखनऊ, अमृत विचार । हिन्दू आर्मी चीफ सुशील तिवारी ने लखीमपुर में हुई दर्दनाक घटना को लेकर चंद्रशेखर,ओम प्रकाश राजभर,वामन मेश्राम व राकेश टिकैत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग हिन्दुओं को बांटने का काम कर रहे हैं। इसका सीधा उदाहरण हाथरस की घटना है। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना …
लखनऊ, अमृत विचार । हिन्दू आर्मी चीफ सुशील तिवारी ने लखीमपुर में हुई दर्दनाक घटना को लेकर चंद्रशेखर,ओम प्रकाश राजभर,वामन मेश्राम व राकेश टिकैत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग हिन्दुओं को बांटने का काम कर रहे हैं। इसका सीधा उदाहरण हाथरस की घटना है। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना पर यह सभी लोग खूब बयान दे रहे थे,लेकिन लखीमपुर की घटना पर इन सभी ने चुप्पी साध रखी है। शनिवार को सुशील तिवारी ने अमृत विचार से कई मुद्दों पर बात की।
चीफ सुशील तिवारी ने कहा कि हाथरस कांड,बदायूं कांड तमाम ऐसे उदाहरण हैं,जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह चंद्रशेखर व अन्य लोगों ने हल्ला बोल रखा था,लेकिन लखीमपुर की घटना में सभी ने चुप्पी साध रखी है। क्योंकि लखीमपुर की घटना में एक वर्ग विशेष के लोग शामिल हैं,जिन्होंने नाबालिग बेटियों की हत्या की है। लेकिन यह लोग बोले या न बोले लेकिन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है और उन्होंने इस मामले में त्वरित न्याय के लिए तत्काल फैसला लिया है,सभी 6 आरोपितों की गिरफ्तारी हो गयी है।
इस दौरान हिन्दू आर्मी चीफ ने सवाल उठाते हुये कहा है कि यूपी में तो बेटियों को न्याय मिल जायेगा । लेकिन हिन्दू समाज की बहनों के साथ दिल्ली,राजस्थान,झारखंड में जो घटनायें हाल के दिनों में हुई हैं, उनकों न्याय कैसे मिलेगा। जिसमें एक विशेष वर्ग के लोग शामिल रहे हैं।
हिन्दू आर्मी चीफ ने इस दौरान कई बार ओम प्रकाश राजभर ,वामन मेश्राम व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का नाम लेते हुये कहा कि ऐसी घटनाओं पर इन लोगों को सांप क्यों सूंघ जाता है। यह सब हिन्दुओं को जाति में बांटने का काम करते हैं,लेकिन इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी साध लेते हैं।
यह भी पढ़ें –निघासन कांड: एसपी ने जिला स्तरीय एसआईटी का किया गठन, जांच शुरू
