मोमोज खाने से पहले जान लें सच्चाई, अनदेखा करना पड़ न जाए कहीं भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्ट्रीट फूड मोमोज सबसे खतरनाक फास्टफूड में शामिल है। यह सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। मोमोज का चस्का लोगों में आजकल इसलिए है क्योंकी खाने में तो ये चटपटे और स्वादिष्ट होते ही हैं साथ ही हर जगह बहुत आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा मोमोज मिलते भी काफी सस्ते हैं, जिस वजह …

स्ट्रीट फूड मोमोज सबसे खतरनाक फास्टफूड में शामिल है। यह सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। मोमोज का चस्का लोगों में आजकल इसलिए है क्योंकी खाने में तो ये चटपटे और स्वादिष्ट होते ही हैं साथ ही हर जगह बहुत आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा मोमोज मिलते भी काफी सस्ते हैं, जिस वजह से लोग इनके प्रति आकर्शित होते हैं।

जिन लोगों को मोमोज इतने पसंद हैं कि वे रोजाना ही इन्हें खाते हैं, उन्हें तो सावधान हो जाना चाहिए। मोमो का सेवन सेहत पर अनेक प्रकार के दुष्प्रभाव डाल सकता है। इससे कब्ज, एसिडिटी की समस्याएं हो जाती हैं। इसमें मौजूद मैदा पेट के लिए अत्यंत नुक्सानदायक होता है। चलिए आपको बताते हैं मोमोज से सेहत पर पड़ने वाले नुकसान के बारे में-

गुर्दे को नुकसान
मैदे का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान करता है। इसे अनाज का फाइबर हटाकर निकाला जाता है। मोमो बनाने के लिए इसमें अजोडिकारबोनामाइड, क्लोरीनगास, बैंजोल पेरोक्साइड, या अन्य ब्लीचर्स शामिल होते किए जाते हैं। ये रसायन पैंक्रियास यानी गुर्दे को नुकसान पहुंचाते हैं। इनका ज्यादा सेवन आंत का कैंसर का कारण बन सकता है।

पाईल्स की समस्या
मोमो के साथ मिलने वाली चटनी भी सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। वहीं बहुत से लोगों को तो इसकी चटनी काफी पसंद होती है और वे बड़े चाव से इसे खाते है। मोमोज की चटनी में हद्द से ज्यादा लाल मिर्च का इस्तेमाल होता  है। पीसी हुई लाल मिर्च फायदा नहीं नुकसान पहुंचाती है। मोमोज बेचने वाले सस्ते मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा लाल मिर्च पाउडर का ज्यादा सेवन सेहत को नुक्सान पहुंचा सकता है और इससे पाईल्स की समस्या का खतरा बढ़ सकता है।

मरे जानवरों का मांस
वहीं नॉनवेज मोमोज भी धड़ल्ले से बिकते हैं। कई बार खुलासा हुआ है कि इन मोमोज के अंदर मरे हुए जानवरों का मांस भरा जाता है। वे मरे हुए जानवर पता नहीं किन बीमारियों से ग्रस्त होते होंगे। ऐसा मैंस बाजारों में बहुत सस्ता मिल जाता है। कई बार ये भी खुलासा हुआ है कि मोमो में मसाले की जगह कुत्ते का मीट मिलाया जाता है।

यह भी पढ़ें- बीयर पीना कहीं बन न जाए जिंदगी भर की सजा, दिख रहे हैं ये लक्षण तो छोड़ें अभी…