हरदोई: सेवा सप्ताह के तहत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने सीएचसी का निरीक्षण किया
हरदोई, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर तमाम कमियां पाई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उच्च शिक्षा राज्य …
हरदोई, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर तमाम कमियां पाई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1:00 बजे सीएचसी शाहबाद पहुंची। यहां पर उन्होंने सीएचसी के पूरे कैंपस के साथ-साथ वार्ड, महिला वार्ड, एल 1 वार्ड की हकीकत को देखा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने पर्याप्त सफाई न होने के कारण सीएचसी प्रभारी को सफाई करने की हिदायत दी। इसके अतिरिक्त अन्य तमाम कमियों पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए अति शीघ्र कमियां दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर क्षेत्र अधिकारी हेमंत उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –चंपावत: 40 घंटे बाद खुला चंपावत-टनकपुर एनएच, यातायात सुचारू हुआ
