लिव इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत : प्रेमिका की हत्या के बाद मां-बाप की मदद से ठिकाने लगाया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। प्रयागराज जनपद के मेजा कस्बे की रहने वाली युवती की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर हत्यारोपी ने प्रेमिका के शव को उसके ही घर में छिपाए रखा। इसके बाद उसने अपने मां-बाप से किए गए गुनाह की दास्तां बयां की। तो मां-बाप ने युवती के शव को …

अमृत विचार, लखनऊ। प्रयागराज जनपद के मेजा कस्बे की रहने वाली युवती की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर हत्यारोपी ने प्रेमिका के शव को उसके ही घर में छिपाए रखा। इसके बाद उसने अपने मां-बाप से किए गए गुनाह की दास्तां बयां की। तो मां-बाप ने युवती के शव को कम्बल में लपेटकर एक बाग में ठिकाने लगा दिया। हत्यारोपी ने अपने गुनाहों को छिपाने के लिए अपने मां-बाप को भी नहीं बक्शा।

हालांकि, पुलिस ने रूपा हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपी समेत उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया है। ऐसे में पुलिस का यह भी दावा है कि हत्यारोपी अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहता था। प्रेमिका आए-दिन हत्यारोपी से तरह-तरह की डिमांड करती थी, जिस वजह से उसकी प्रेमी कहानी का एक खौफनाक अंत हो गया। रुपयों के विवाद में प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी।

गौरतलब है कि 16 सितम्बर को कृष्णानगर थानाक्षेत्र के रामदास खेड़ा गांव में एक बाग के नजदीक ट्यूबवेल के गड्ढे में युवती का शव मिला था पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए कई बिंदुओं पर तफ्तीश शुरु कर दी थी। युवती की सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उसके प्रेमी हर्षित शुक्ला पर शक जताया था।

शनिवार को युवती का भाई लखनऊ पहुंचा तब उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन हर्षित के साथ लव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। हर्षित उसकी बहन से अक्सर मारपीट करता था। बीते 12 मई को हर्षित उसकी बहन से मारपीट कर 25 हजार की नकदी छीन ले गया था। इस सम्बन्ध में उसकी बहन ने सम्बन्धित थाने में शिकायत की थी। कृष्णानगर थाना प्रभारी अलोक राय ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस ने हर्षित शुक्ला को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया है। उसने बताया कि रूपा आए दिन उससे रुपयों की मांग करती थी। उसने बताया कि हाल ही में उसने रूपा को नई स्कूटी भी दिलाई थी। इसके लिए उसने अपनी मां के गहने चोरी कर बेच दिए थे। इसके बावजूद भी रुपा की मांग कम नहीं हुई। हत्यारोपी ने बताया कि प्रेमिका की बढ़ती मांग से परेशान होकर वह 12 सितम्बर उसने रूपा का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उनसे अपने कमरे में ही प्रेमिका के शव को छिपा दिया। तीसरे दिन शव से दुर्गन्ध आने लगी तब उसने अपने मां-बाप को इस जुर्म में शामिल कर लिया।

हत्यारोपी ने बताया कि मां-बाप की मदद से उसने रूपा की लाश को कम्बल में लपेटा। उसके बाद एक शव को एक बोरे में डाला और ठेले पर उसकी लाश को रखकर रामदास खेड़ा स्थित एक ट्यूबेल के गड्ढे में ठिकाने लगा दिया। युवती के परिजनों की तहरीर पुलिस ने हर्षित खिलाफ हत्या, दुराचार और साक्ष्य छिपाने के जुर्म में मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने हर्षित के पिता प्रेमचंद व उसकी मां माधुरी शुक्ला को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : प्रेमिका की हत्या के बाद मां को बताया राज

 

संबंधित समाचार