फतेहपुर: नौटंकी देख रहे ग्रामीणों के ऊपर चढ़ाया ट्रक, दो की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। जिले के अशोथर थाना के सातों जोगा गांव में मेला के बाद नौटंकी देख रहे लोगों के ऊपर ट्रक ड्राइवर ने ट्रक चढ़ा दिया है, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना …

फतेहपुर, अमृत विचार। जिले के अशोथर थाना के सातों जोगा गांव में मेला के बाद नौटंकी देख रहे लोगों के ऊपर ट्रक ड्राइवर ने ट्रक चढ़ा दिया है, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना उस वक्त घटी जब असोथर थाना क्षेत्र के सातों जोगा गांव में नौटंकी देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम सड़क के किनारे चल रहा था सैकड़ों की तादाद में लोगों का हुजूम मौजूद था, कि तभी शराब के नशे में धुत एक युवक तेज रफ्तार ट्रक लेकर आ रहा था और अचानक से अनियंत्रित हो गया। ट्रक भीड़ की तरफ अनियंत्रित होकर चला गया जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर भगदड़ मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया है। जबकि कुछ के मामूली चोटें आई हैं जिनका नजदीक के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों लालू पुत्र रामधनी व अंकिता पुत्री महेश की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन के करीब लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक और गाड़ी को जब्त करते हुए मामले में आगे जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डिप्टी एसपी थरियांव दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल अन्य घायलों का इलाज चल रहा है वह सभी खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद : रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम ना बाबा ना…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा