गाय लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, शोर-शराबे के बीच बिदक कर भागी, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। गोवंश में फैले लंपी चर्म रोग की ओर राज्‍य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए बीजेपी के एक विधायक सोमवार को एक गाय लेकर राजस्थान विधानसभा परिसर पहुंचे। हालांकि, यह गाय वहां के शोर-शराबे के बीच बिदक कर भाग गई और विधायक के साथी लोग उसे पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। राजस्‍थान …

जयपुर। गोवंश में फैले लंपी चर्म रोग की ओर राज्‍य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए बीजेपी के एक विधायक सोमवार को एक गाय लेकर राजस्थान विधानसभा परिसर पहुंचे। हालांकि, यह गाय वहां के शोर-शराबे के बीच बिदक कर भाग गई और विधायक के साथी लोग उसे पकड़ने की कोशिश करते नजर आए।

राजस्‍थान विधानसभा के सातवें सत्र की बैठक सोमवार को फिर शुरू हुई। पुष्‍कर से भाजपा विधायक सुरेश सिंह रावत एक गाय लेकर विधानसभा परिसर की ओर पहुंचे। इस पर मीडिया वाले उनकी ओर लपके। अपने हाथ में लाठी पकड़े हुए व‍िधायक ने कहा कि पूरे राजस्‍थान में गोवंश लंपी बीमारी से ग्रस्‍त है लेकिन राज्‍य सरकार सो रही है।

व‍िधायक मीडिया से बात कर ही रहे थे कि वहां हो रहे शोर-शराबे से गाय ब‍िदक गई और वहां से भाग खड़ी हुई। गाय लाने वाले दो लोग उसे पकड़ने के लिए पीछे भागते नजर आए। व‍िधायक रावत ने कहा कि लंपी की ओर ध्‍यान आकर्षित करने के लिए मैं व‍िधानसभा (पर‍िसर) में गोमाता लेकर आया।

गाय के भाग जाने पर उन्‍होंने कहा कि देखिए निश्चित रूप से गोमाता भी सरकार से दुखी हैं। उन्‍होंने सरकार से मांग की लंपी से बीमार गायों की देखभाल के लिए दवाओं व टीकों आद‍ि की पूरी व्‍यवस्‍था की जाए। उल्‍लेखनीय है कि इस मुद्दे को लेकर राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन विधायकों ने सदन में भी नारेबाजी की ओर आसन के सामने धरने पर बैठे।

इन विधायकों ने हाथ में ‘गोमाता करे पुकार हमे बचा लो सरकार’ ल‍िखे पोस्‍टर ले रखे थे। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने सदन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार लंपी रोग को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करे। उन्‍होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि लंपी चर्म रोग से गायों की जान कैसे बचे, लेकिन वैक्सीन भारत सरकार देगी, दवाइयां वो उपलब्ध करवाएगी तो ऐसी स्थिति में हम तो भारत सरकार से मांग कर रहे हैं कि आप राष्ट्रीय आपदा घोषित करो।

ये भी पढ़ें : राजस्थान: आचार्य धर्मेंद्र का निधन, राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने जताया शोक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव