बहराइच: अमृत पेयजल योजना के लिए खोद डाली पूरी सड़क, ठप हुआ आवागमन
बहराइच, अमृत विचार। अमृत पेयजल योजना में पाइप लाइन बिछाने के लिए शहर की पूरी सड़क ही खोद डाली है। जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद है। लोग दूसरे रास्ते से आवागमन करने को विवश हैं। अभी दो दिन और सड़क बंद रहने की संभावना है। शहर में जगह जगह अमृत पेयजल योजना के लिए …
बहराइच, अमृत विचार। अमृत पेयजल योजना में पाइप लाइन बिछाने के लिए शहर की पूरी सड़क ही खोद डाली है। जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद है। लोग दूसरे रास्ते से आवागमन करने को विवश हैं। अभी दो दिन और सड़क बंद रहने की संभावना है।
शहर में जगह जगह अमृत पेयजल योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। लेकिन पाइप लाइन बिछाने में शहर के लोगों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। कर्मचारी बीच सड़क को ही पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद रहे हैं। कुछ यही हाल शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट से निकली नजीरपुरा संपर्क मार्ग का है।
तीन दिन पूर्व पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को बीच से ही खोद डाला। जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। सिर्फ पैदल ही लोग आवागमन कर रहे हैं। कर्मचारी पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे हैं। अभी दो दिन और शहर वासियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस मामले में जल निगम के अधिशाषी अभियंता सौरभ सुमन का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क के साइड में खोदाई के निर्देश हैं। इसकी जानकारी जेई से ली जा रही है।
यह भी पढ़ें-पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर विचार कर रही है पंजाब सरकार: भगवंत मान
