रामपुर : नरपतनगर के जंगल मे दो तेदुओं को देख भागी महिलाए, दहशत का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। जंगल में घास काट रही महिलाओं ने मक्का के खेत मे दो तेदुएं देखे तो भाग लगा दी। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर निकट आम के बाग में काम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। जिस पर तेदुएं जंगल मे लुप्त हो गए। इस दौरान एक महिला गिर कर घायल …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। जंगल में घास काट रही महिलाओं ने मक्का के खेत मे दो तेदुएं देखे तो भाग लगा दी। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर निकट आम के बाग में काम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। जिस पर तेदुएं जंगल मे लुप्त हो गए। इस दौरान एक महिला गिर कर घायल हो गई। पूर्व प्रधान ने डीएफओ को सूचना दी है। लोगों में दहशत का माहौल बना है।

सोमवार को नगर पंचायत नरपतनगर निवासी राबिया व जाहिदा नगर से सटे जंगल मे जानवरों के लिए घास काटने गई थी कि घास काटते समय अचानक बराबर मे मक्का के खेत में दो तेदुओं को महिलाएं घबरा गई ओर दौड़ लगा दी। शोर सुनकर तेदुए महिलाओं की ओर बढ़े तो महिलाओं की चीखपुकार सुनकर आम के बाग में काम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर आ गए।

शोर शराबे की आवाज पर तेदुएं जंगल में गायब हो गये। इस दौरान महिला जाहिदा भागते समय गिरकर मामूली मामूली रुप से घायल हो गई। लोग जंगल में खेतों पर जाने से कतरा रहे। एकत्र हो लाठी डंडो से लैस होकर जंगल जाने को मजबूर है। लोगों ने जानकारी पूर्व प्रधान खालिद अली को दी। पूर्व प्रधान ने मामले से डीएफओ राजीव कुमार को अवगत करा तेदुओं को पिंजरा लगवाकर पकड़े जाने की मांग की है।नगर से सटे जंगल में दो तेदुए देखे जाने पर लोगों में दहशत का माहौल बना है।

ये भी पढ़ें:- ग्वांतानामो जेल से रिहा हुआ आखिरी अफगान कैदी, अमेरिकी नागरिक के बदले हुई उसकी रिहाई

संबंधित समाचार