बरेली: मेधांश अस्पताल में बिजली चोरी प्रकरण की जांच पूरी, सौंपी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मेधांश अस्पताल में हुई बिजली चोरी मामले में जांच पूरी हो गई है। जांच टीम ने गोपनीय रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंप दी है, जिसके बाद अब अधीक्षण अभियंता गोपनीय रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे। इसके बाद बिजली चोरी कराने में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सुभाषनगर में बदायूं रोड पर स्थित मेधांश अस्पताल …

बरेली, अमृत विचार। मेधांश अस्पताल में हुई बिजली चोरी मामले में जांच पूरी हो गई है। जांच टीम ने गोपनीय रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंप दी है, जिसके बाद अब अधीक्षण अभियंता गोपनीय रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे। इसके बाद बिजली चोरी कराने में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सुभाषनगर में बदायूं रोड पर स्थित मेधांश अस्पताल में 80 किलोवाट के बिजली कनेक्शन पर चोरी हो रही थी। पिछले दिनों एसडीओ महेंद्र सिंह और विजय कुमार कनौजिया ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी थी। इसके बाद एक्सईएन प्रथम आरके पांडेय ने आठ लाख रुपये समन शुल्क और एक करोड़ 45 लाख आठ हजार रुपये राजस्व निर्धारण का लगाया था।

दोनों को मिलाकर 1.53 करोड़ रुपये जुर्माना अस्पताल प्रबंधन पर लगाया था। मामले में सुभाषनगर के अवर अभियंता मंजीत सिंह और दो संविदा कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी। अस्पताल प्रबंधन पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जांच के लिए दो अधिशासी अभियंताओं को गठन किया था।

जांच कमेटी में शामिल दोनों अधिशासी अभियंताओं ने मौके पर जाकर बिजली चोरी की हकीकत को परखा। बिजली विभाग की टीम ने वहां पर तैनात कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन के बयान भी दर्ज किए थे, जिसके बाद अब पूरे मामले की रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंप दी गई है। जिसके बाद अब उसे मुख्यालय भेजा जाएगा।

मेधांश अस्पताल में बिजली चोरी के मामले में जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट पूरी तरह से गोपनीय है। जांच रिपोर्ट को आज मुख्यालय दिया जाएगा। उसके बाद मुख्यालय स्तर से ही आगे की कार्रवाई होगीविकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता।

यह भी पढ़ें- बरेली: जलसा ग्रीन पर बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन की हुई बैठक, निस्तारण की मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज