फतेहपुर: यमुना नदी में डूब रही बुजुर्ग महिला को युवक ने बचाकर पेश की हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जनपद के खखरेरु थाना क्षेत्र में आज जिंदगी और मौत का एक अलग ही नजारा देखने को मिला थाना खखरेरु निवासनी छेटिया उम्र लगभग 60 वर्ष पति स्व: छोटा लाल निर्मल अपने बड़े भाई भगवत लाल (भग्गू ) निवासी कोट से मिलने के लिए खागा कोट चलने वाली प्राइवेट बस से आई वही रास्ते …

फतेहपुर। जनपद के खखरेरु थाना क्षेत्र में आज जिंदगी और मौत का एक अलग ही नजारा देखने को मिला थाना खखरेरु निवासनी छेटिया उम्र लगभग 60 वर्ष पति स्व: छोटा लाल निर्मल अपने बड़े भाई भगवत लाल (भग्गू ) निवासी कोट से मिलने के लिए खागा कोट चलने वाली प्राइवेट बस से आई वही रास्ते में महिला को शौच क्रिया आने पर महिला नें सीधा यमुना नदी का रुख पकड़ा इस पश्चात महिला छेटियां ने शौच क्रिया करने के बाद यमुना किनारे जैसी ही पहुंची महिला का अचानक पैर फिसला और देखते देखते महिला गहरे पानी में चली गई चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने यमुना नदी की तरफ दौड़ना सुरु कर दिया इस बीच तमाम लोग इखट्ठा तो हुए पर किसी नें महिला को बचाने के लिए हिम्मत तक नहीं जुटाई हा हा फो की स्थिति बनी रही।

ज़ब तक वृद्ध महिला यमुना नदी के तेज बहाव की तरफ गहरे पानी का रुख कर चुकी थी इस बीच ग्राम सभा के कुछ मुस्लिम समाज के नवयुकों ने हिम्मत जुटाते हुए अपनी जान को जोखिम में डालते हुए यमुना नदी में छलांग लगा दी पानी का बहाव तेज होने के कारण काफी मशक्कत के बाद लगभग 1 किलो मीटर दूर निकल चुकी वृद्ध महिला को पानी से बाहर निकाला गया महिला बचाव करते समय इन नौजवानों ने बहादुरी व साहस दिखाते हुए हिन्दू मुस्लिम की फिर से एक मिशाल पेश कर दी जिनमे अमीर अहमद, जैद उल्ला, शरीफ उल्ला, सोहेब सलमानी,तौक़ीर सलमानी,अफनान खान, व नदीम सलमानी, ने जान जोखिम मे डालते हुए जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही वृद्ध महिला को डूबते हुए बचाया।

इस कार्य से जहा ग्रामीणों ने इन नवयुकों की ढेरों प्रशंसा की तो वही महिला के परिवारजनो ने दुवाओं का अंबार लगा दिया वही महिला के दो सुपुत्र हैं मंगल व दशरथ सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जहा माँ की जान बचाने वाले नवयुकों की सरहना करते हुए माँ के पैर छू कर जीवन का आशीर्वाद लिया इस बीच महिला को उपचार हेतु खखरेरु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने महिला को स्वास्थ्य बताया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : बुजुर्ग महिला के गले से चेन लूटकर बदमाश फरार

संबंधित समाचार