Video: BJP के मेयरों को मोदी मंत्र, PM बोले- अपने शहर को उस स्तर पर ले जाएं जहां आने वाली पीढ़ियां आपको याद करें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात में भाजपा के महापौरों और उप महापौरों की परिषद को संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी गांधीनगर में राष्ट्रीय महापौरों के सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि हम राजनीति में आए हैं तो सिर्फ …

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात में भाजपा के महापौरों और उप महापौरों की परिषद को संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी गांधीनगर में राष्ट्रीय महापौरों के सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि हम राजनीति में आए हैं तो सिर्फ गद्दी पर बैठने नहीं आए हैं, सत्ता में बैठने नहीं आए हैं। सत्ता हमारे लिए माध्यम है, लक्ष्य सेवा है। सुशासन के जरिए किस प्रकार हम जनता की सेवा कर सकते हैं, इसके लिए हम काम करते हैं।

गांधीनगर में राष्ट्रीय महापौरों के सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में अगले 25 वर्ष के लिए भारत के शहरी विकास का एक रोड मैप बनाने में इस सम्मेलन की बड़ी भूमिका है। सरदार साहब ने जो नगर पालिका में काम किए उसे आज भी बहुत सम्मान से याद किया जाता है। आपको भी अपने शहरों को उस स्तर पर ले जाना है जहां आने वाली पीढ़ियां आपको याद करें। सामान्य नागरिक का संबंध अगर सरकार नाम की किसी व्यवस्था से आता है तो पंचायत से आता है, नगर पंचायत से आता है, नगरपालिका से आता है, महानगर पालिका से आता है। इसलिए इस प्रकार के विचार-विमर्श का महत्व बढ़ जाता है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश के नागरिकों ने बहुत लंबे अरसे से शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर विश्वास रखा है। उसे निरंतर बनाए रखना, उसे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। ये जो वैचारिक परिपार्टी भाजपा ने अपनायी है, यही हमारा मॉडल दूसरों से अलग करता है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 तक हमारे देश में मेट्रो नेटवर्क 250 किलोमीटर से भी कम था। आज देश में मेट्रो नेटवर्क 775 किलोमीटर से भी ज्यादा हो चुका है और 1,000 किमी के नए रूट पर काम चल रहा है। हमारा प्रयास है कि हमारे शहर समग्र जीवन शैली का हिस्सा बनें। आज 100 से अधिक शहरों में स्मार्ट सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन अभियान के तहत अभी तक देश भर में 75,000 हजार करोड़ रुपए के अधिक के प्रोजेक्ट तैयार किए जा चुके हैं। यह वे शहर हैं जो भविष्य में शहरी नियोजन के लाइट हाउस बनने वाले हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि शहरों में रोजी-रोटी के लिए लोग अस्थायी रूप में आते हैं उनको उचित किराए पर घर मिले, इसके लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि अपने-अपने शहरों में इस अभियान को गति दें। कार्यों को तेजी से पूरे कराएं और क्वालिटी में कभी कंप्रोमाइज न होने दें। भाजपा के मेयर के रूप में, शहरों के मुखिया के रूप में रियल स्टेट सेक्टर को बेहतर और पारदर्शी बनाने का आपका दायित्व ज्यादा है। नियमों का पालन करना, उसे सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। चुने हुए जनप्रतिनिधियों की सोच, सिर्फ चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमित नहीं होनी चाहिए। चुनाव केंद्रित सोच से हम शहर का भला नहीं कर सकते हैं। मेरा शहर आर्थिक रूप से समृद्ध हो। मेरा शहर किसी न किसी उत्पाद के लिए जाना जाए। मेरा शहर टूरिज्म के लिए आकर्षण का केंद्र बने। मेरा शहर उसकी पहचान बने। इस सोच के साथ काम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : नमो किसान पंचायतः ई-बाइक लॉन्च, नड्डा बोले- PM मोदी के अलावा किसानों के बारे किसी ने नहीं सोचा

संबंधित समाचार