मुरादाबाद : नशेड़ी पति ने तोड़ा मोबाइल फोन तो बीवी ने दर्ज कराया मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नशे के आदती पति की कारगुजारियों से खिन्न एक महिला के सब्र का बांध तब टूट गया, जब उसके पति ने मोबाइल फोन ईंट से चुरा बना दिया। मोबाइल फोन की दशा से द्रवित महिला थाने पहुंच गई। वहां तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। आरोपी के …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नशे के आदती पति की कारगुजारियों से खिन्न एक महिला के सब्र का बांध तब टूट गया, जब उसके पति ने मोबाइल फोन ईंट से चुरा बना दिया। मोबाइल फोन की दशा से द्रवित महिला थाने पहुंच गई। वहां तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

कटघर थाना क्षेत्र में करूला की रहने वाली याशमीन के मुताबिक उनका निकाह नौ वर्ष पहले गुलफाम पुत्र बाबू उर्फ गंजा बाबू के साथ हुआ। दंपती दो बच्चों के मां-बाप हैं। महिला के मुताबिक नशे का आदी पति आए दिन शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करता है। वर्षों से वह मौन रहकर पति का जुर्म व ज्यादती सहन करती रही। 18 सितंबर को दंपती के बीच मोबाइल फोन को लेकर तकरार शुरु हुई। रार इस कदर बढ़ी कि पति ने ईंट से मोबाइल फोन का चुरा बना दिया। महिला ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने लकडी की फंटी से उसकी पिटाई की। यहां तक की जान से मारने की भी धमकी दी।

महिला के मुताबिक ससुराली भी गाली गालौज व मारपीट करते हैं। पति की दूसरी शादी करने की धमकी देते हैं। महिला फिलहाल मायके में है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, आवास विकास मोड़ पर हुआ हादसा

संबंधित समाचार