बिहार सिविल कोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी, 20 अक्टूबर से पहले करें आवेदन
जो युवा बिहार में नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल बिहार सिविल कोर्ट में बंपर नौकरियां निकली हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। बता दें इन …
जो युवा बिहार में नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल बिहार सिविल कोर्ट में बंपर नौकरियां निकली हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। बता दें इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चालू है और इनके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2022 है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 7692 पद भरे जाएंगे।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है। मोटे तौर पर दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स तक अप्लाई कर सकते हैं। इन वैकेंसीज के बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। जहां तक आयु सीमा की बात है इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी और आवेदन शुल्क
अगर आपका इन पदों पर सेलेक्शन हो जाता है तो पद के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 1 से लेकर लेवल 4 तक हर महीने सैलरी दी जाएगी। वहीं जहां तक आवेदन शुल्क की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 800 रुपए शुल्क देना होगा। रिजर्व कैटेगरी को आवेदन शुल्क में भी छूट दी जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई
वे कैंडिडेट्स जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य हों वे इस ऑफिशियल वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से अप्लाई कर सकते हैं। ये भी जान लें कि इन पदों पर चयन प्री परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Government Jobs 2022: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
