मानसून सत्र: विधानसभा में योगी सरकार को अखिलेश ने घेरा, जानिए किसे कहा छापा मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई। कार्यवाही की शुरुआत में सदन में सपा के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। हालांकि, हंगामे के कुछ देर बाद कार्यवाही शुरू हो गई। कार्यवाही के दौरान अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में यूपी सरकार पर सवाल …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई। कार्यवाही की शुरुआत में सदन में सपा के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। हालांकि, हंगामे के कुछ देर बाद कार्यवाही शुरू हो गई। कार्यवाही के दौरान अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में यूपी सरकार पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री छापा मारते हैं लेकिन इससे व्यवस्था और ख़राब हो जाती है।

अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने एम्बुलेंस और इलाज के अभाव में हुई मौतों को लेकर भी सरकार को घेरा। सदन कि कार्रवाई अभी जारी है। इस समय विपक्ष के सवालों का जवाब सीएम योगी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रोविजनल परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, इस लिंक से करें चेक

संबंधित समाचार