अमेठी: सनसनीखेज वारदात से सहम गए ग्रामीण, एसपी,सीओ सहित कई थानों की पुलिस ने गांव में डाला डेरा
तिलोई/अमेठी, अमृत विचार। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के कुकहारामपुर में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर ली। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नही खुला तो मृतका की सास ने आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची …
तिलोई/अमेठी, अमृत विचार। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के कुकहारामपुर में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर ली। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नही खुला तो मृतका की सास ने आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख लोग हैरान रह गए। खून से लथपथ दोनों मासूमों के शव जमीन पर पड़े थे। वहीं उसकी मां का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सनसनीखेज वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। एसपी इलामारन जी सीओ अजय सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। गांव को छावनी में तब्दील कर शव को पुलिस को कब्जे में ले लिया है।

थानाक्षेत्र के गांव निवासी धर्मराज की पत्नी शीतला देवी (32 वर्ष) ने बीती रात बंद कमरे में अपनी पुत्री निधि (4) व पुत्र रीतेश (2) का गला रेतकर हत्या कर दी। उसके पश्चात कमरे के अंदर ही साड़ी के सहारे फांसी पर लटक को उसने भी मौत को गले लगा लिया। मंगलवार की सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नही खुला तो उनकी बूढ़ी सास को अनहोनी की आशंका हुई। बृद्धा ने ग्राम प्रधान व अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। भीतर से दरवाजा बंद देख लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दरवाजे की कुंडी को तोड़कर जब अंदर दाखिल हुई तो भीवत्स नजारे को देख दंग रह गयी।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तिलोई डा अजय सिंह,सीओ मुसाफिरखाना कमरौली, मोहनगंज,इन्हौना व बाजार शुकुल थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका का पति मजदूरी करने के लिए दो दिन पूर्व ही घर से लखनऊ गया था। वहीं मृतका की मां रो रोकर घटना के लिए अपने दामाद को ही दोषी ठहरा रही थी। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने पूरे मामले की गहनता से जांच करने का निर्देश मातहतों को दिया है। एसपी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-रानीखेत: जनपद स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में नरसिंह मैदान पहुंचे 80 खिलाड़ी
