मुरादाबाद : तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर दो दिन से एक फोटो तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें पीली शर्ट पहने एक युवक साथ खड़े युवक पर तमंचा ताने खड़ा है। तमंचा दूसरे युवक के कनपटी पर लगा था। इस फोटो को वायरल करने वाले लोग तमंचा तानने वाले युवक का नाम फैजी भाई जान …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर दो दिन से एक फोटो तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें पीली शर्ट पहने एक युवक साथ खड़े युवक पर तमंचा ताने खड़ा है। तमंचा दूसरे युवक के कनपटी पर लगा था। इस फोटो को वायरल करने वाले लोग तमंचा तानने वाले युवक का नाम फैजी भाई जान बता रहे थे।
बताया गया कि फोटो वायरल होने के बाद हरथला चौकी प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी दी गई, लेकिन वह कोई कार्रवाई नही की गई। जिसके बाद सोमवार को कई लोगों ने ट्विटर के माध्यम से डीआईजी और एसएसपी से इसकी शिकायत की। इसके बाद डीआईजी शलथ माथुर ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।
डीआईजी आदेश के बादसिविल लाइंस पुलिस भी हरकत में आ गई। रात में ही पुलिस ने फोटो खिंचवाने वाले युवक को खोज निकाला। फोटो वायरल करने वाला युवक की पहचान करने के बाद सोमवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी युवक अगवानपुर के ही शेरुआ चौराहा निवासी फैजी पुत्र सुल्तान है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पुलिस ने कसी गोकशों की नकेल, सात के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
