अयोध्या: राष्ट्रीय स्थानान्तरण नीति और अन्य मुद्दों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राष्ट्रीय स्थानान्तरण नीति और अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी सेंट्रल बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी रही। दो दिनों की हड़ताल के चलते लाखों का लेनदेन प्रभावित हुआ। सेंट्रल बैंक आफ स्टाफ एसोसिएशन के प्रान्तीय महामंत्री केके रस्तोगी के नेतृत्व में सेन्ट्रल बैंक सिविल लाइंस शाखा एवं क्षेत्रीय कार्यालय देवकाली पर …

अयोध्या। राष्ट्रीय स्थानान्तरण नीति और अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी सेंट्रल बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी रही। दो दिनों की हड़ताल के चलते लाखों का लेनदेन प्रभावित हुआ। सेंट्रल बैंक आफ स्टाफ एसोसिएशन के प्रान्तीय महामंत्री केके रस्तोगी के नेतृत्व में सेन्ट्रल बैंक सिविल लाइंस शाखा एवं क्षेत्रीय कार्यालय देवकाली पर नारेबाजी और प्रदर्शन के सभा हुई।

जिसमें पदाधिकारियों ने स्थानतरण नीति को कर्मचारी विरोध बताया। कहा कि लगातार इसका विरोध जारी रहेगा। हड़ताल में दिनेश कुमार तिवारी, राम प्रकट यादव, दिनेश मिश्रा, राम प्रीति, राम चंदर, राम गोपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कामगार कर्मचारियों की आज से दो दिवसीय हड़ताल

संबंधित समाचार