Viral Video: भैंस ने अपनी मालकिन के साथ लगाए ठुमके, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्या आपने भैंस को ठुमके लगाते हुए देखा है? क्या आपने भैंस को थिरकते हुए देखा है? अगर नहीं तो अब देख लीजिए। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी खुशी छा जाएगी और आप भी मस्ती में थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। …

क्या आपने भैंस को ठुमके लगाते हुए देखा है? क्या आपने भैंस को थिरकते हुए देखा है? अगर नहीं तो अब देख लीजिए। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी खुशी छा जाएगी और आप भी मस्ती में थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। वो कहते हैं न कि पालतू जानवर मालिक के दुख में दुखी और सुख में खुशी से झूमते नजर आते हैं। हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कैसे अपनी मालकिन को मस्ती करते देख भैंस को भी मस्ती सूझने लगती है।

https://twitter.com/i/status/1568610344263716864

वीडियो में आगे लड़की के साथ भैंस का डांस देख आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भैंस हूबहू अपनी मालकिन की नकल उतारते हुए उछल-उछलकर डांस करने लगती है। इस बीच बैकग्राउंड में गाना भी बजता सुनाई दे रहा है। बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें भैंस को अपनी मालकिन के साथ ताल से ताल मिलाते हुए ठुमके लगाते देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए भैंस के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 237000000000 रुपए भारतीयों ने एक साल में दान दे दिया, It Happens Only In India

 

संबंधित समाचार