लखनऊ : मेडिकल कारोबारी समेत दो लोगों से हड़पे 11 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, लखनऊ। ठाकुरगंज कोतवाली में मेडिकल कारोबारी ने दो व्यापारियों के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। मेडिकल कारोबारी का आरोप है कि व्यापारियों ने 03 लाख 71 हजार रुपये हड़प लिए हैं। उधर कैसरबाग कोतवाली में प्लाट का झांसा देकर आठ लाख रुपये की हड़पे की रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों ही …
अमृत विचार, लखनऊ। ठाकुरगंज कोतवाली में मेडिकल कारोबारी ने दो व्यापारियों के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। मेडिकल कारोबारी का आरोप है कि व्यापारियों ने 03 लाख 71 हजार रुपये हड़प लिए हैं। उधर कैसरबाग कोतवाली में प्लाट का झांसा देकर आठ लाख रुपये की हड़पे की रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों ही मामलों की पुलिस तफ्तीश कर रही है।
मूलरूप से गोरखपुर जनपद निवासी मोहम्मद असद मेसर्स एके ग्लोबल के नाम से मेडिकल फर्म संचालित करते हैं। फरवरी 2022 में मेडिकल कारोबारी से ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के हाता सूरज सिंह निवासी अनुज मिश्र और राजीव मिश्रा ने 18 लाख 23 हजार रुपये ने थर्मल थर्मामीटर, हैण्ड सेनिटाइजर और मास्क खरीदे थे। इसके एवज में व्यापारियों ने उन्हें 11 लाख 84 हजार रुपये का एडवांस चेक दिया था।
जब फर्म संचालक ने दिए गए चेक को बैंक में लगाया तो वह बांउस हो गया। शिकायत करने पर व्यापारियों ने किस्तों में 15 लाख रुपये अदा किए और शेष 03 लाख 71 हजार रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद फर्म संचालक ने व्यापारियों के खिलाफ ठाकुरगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर कैसरबाग कोतवाली में सीतापुर जनपद के संदना निवासी कमल कांत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि अनिल मिश्र उर्फ रविशंकर और विवेक अवस्थी ने प्लॉट दिलाने के नाम आठ लाख रुपये हड़प लिए हैं। इसके बाद जालसाजों ने फर्जी स्टांप पेपर भी दिए थे।
यह भी पढ़ें-लखनऊ: अंसल सिटी के कर्मचारियों ने रिटायर्ड अधिकारी से हड़पे 12 लाख रुपये
