कानपुर मुठभेड़ मामले में बड़ा खुलासा, विकास दुबे के संपर्क में थे कई पुलिसकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले विकास दुबे की कॉल डिटेल्स से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विकास दुबे के संपर्क में कई पुलिसकर्मी भी थे। यूपी पुलिस उसको मूवमेंट की खबर देने वाले की तलाश में जुट गई है। पुलिस को एसओ चौबेपुर विनय तिवारी पर शक है। यूपी एसटीएफ विनय …

कानपुर। कानपुर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले विकास दुबे की कॉल डिटेल्स से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विकास दुबे के संपर्क में कई पुलिसकर्मी भी थे। यूपी पुलिस उसको मूवमेंट की खबर देने वाले की तलाश में जुट गई है। पुलिस को एसओ चौबेपुर विनय तिवारी पर शक है। यूपी एसटीएफ विनय तिवारी और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

इस मामले में यूपी एसटीएफ ने संदिग्ध विनय तिवारी से लम्बी पूछताछ की है। दबिश के वक़्त विनय तिवारी सब से पीछे चल रहा था। उसके सरकारी, प्राईवेट और करीबियों के सीडीआर भी खंगाले जा रहे है‍ं। वह बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में भी आना-कानी कर रहा था। पुलिस विकास दुबे का विदेशी कनेक्शन भी तलाश सकती है। बदमाशों के पास अत्याधुनिक हथियार कहां से आए इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विकास दुबे की कॉल डिटेल को आधार बना कर एक थानेदार और एक कांस्टेबल से भी एसटीएफ़ ने पूछताछ की है। पुलिस ने यूपी से लेकर पूर्वांचल तक विकास दुबे के 9 रिश्तेदारों को लेकर छापेमारी की है।

संबंधित समाचार