लखनऊ: निकाय कर्मचारी महासंघ मांगों को लेकर कल करेंगे प्रदर्शन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बुलावे पर प्रदेश के 75 जिलों के निकाय कर्मचारी लखनऊ में होगें। कर्मचारी अपनी लम्बित 13 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए दुसरे चरण में कल 21 सितम्बर को प्रदेश भर के कर्मचारी और उनके प्रतिनिधि लखनऊ स्थित नगर निगम मुख्यालय पर इक्कठा होंगें। ये सभी कर्मचारी …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बुलावे पर प्रदेश के 75 जिलों के निकाय कर्मचारी लखनऊ में होगें। कर्मचारी अपनी लम्बित 13 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए दुसरे चरण में कल 21 सितम्बर को प्रदेश भर के कर्मचारी और उनके प्रतिनिधि लखनऊ स्थित नगर निगम मुख्यालय पर इक्कठा होंगें। ये सभी कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय से पदयात्रा करते हुए हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करेगे।
जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी 13 सूत्रीय मांगो वाला ज्ञापन उन्हें सौपने का इरादा तय किया है। महासंघ निकाय कर्मचारियों अपनी लम्बित मांगो का समाधान कराने के लिए बीते कई वर्षो से योगी सरकार एवं शासन को पत्राचार, ज्ञापन, धरना प्रदर्शन करके बताते चला आ रहा है 22 अप्रैल 2022 को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित नगर विकास मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव कार्मिक, वित्त, नगर विकास, निदेशक स्थानीय निकाय के अधिकारीयों को ज्ञापन,पत्र देकर बताया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, नगर विकास मंत्री समेत राज्य मंत्री नगर विकास ने भी प्रमुख सचिव नगर विकास को समय पर निकाय कर्मचारियों की समस्याओं पर बैठक बुलाकर निराकरण कराने को कहा जा चुका हैं। इसके बावजूद भी आज प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी एवं अन्य समस्याओं एवं मांगों का निस्तारण न करके आन्दोलन करने के लिए प्रदेश के निकाय कर्मचारियों को मजबूर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-रिटायर्ड कर्मचारी ने अवध विश्वविद्यालय मे किया आमरण अनशन,कर्मचारी परिषद व संघ ने समर्थन दे दिया
