हरदोई : समन लेकर पहुंचे सिपाहियों से हाथापाई, एक महिला हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहाबाद/ हरदोई। शाहबाद कोतवाली में तैनात सिपाहियों के साथ हाथापाई की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। आज शाहबाद कोतवाली के दो सिपाही धीरज और विपिन मोहल्ला नई बस्ती में सेवा के यह समन लेकर पहुंचे थे। समन को लेकर सेवा और सिपाहियों के बीच बातचीत होने लगी। इसी बीच सेवा ने …

अमृत विचार, शाहाबाद/ हरदोई। शाहबाद कोतवाली में तैनात सिपाहियों के साथ हाथापाई की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। आज शाहबाद कोतवाली के दो सिपाही धीरज और विपिन मोहल्ला नई बस्ती में सेवा के यह समन लेकर पहुंचे थे। समन को लेकर सेवा और सिपाहियों के बीच बातचीत होने लगी। इसी बीच सेवा ने एक सिपाही के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

सिपाहियों ने भी सेवा को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच सेवा की घर की महिलाएं आ गई। सेवा की बहन ने भी सिपाहियों पर हमला कर दिया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच सेवा फरार हो गया। अनहोनी की आशंका भापकर सिपाहियों ने तुरंत कोतवाली से फोर्स मंगवाई। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सिपाही से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज