बरेली: आलमगिरीगंज में बीडीए ने सील किया व्यापारी का अवैध काम्पलेक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीडीए टीम ने मंगलवार शाम आलमगिरीगंज में सर्राफा बाजार में बने तीन मंजिला काम्पलेक्स को सील कर दिया। यह काम्पलेक्स बिना नक्शा स्वीकृत कराए तैयार किया गया था। बीडीए ने अवैध निर्माण नहीं करने के कई नोटिस दिए थे, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। वीसी जोगिन्दर सिंह के संज्ञान में …

बरेली, अमृत विचार। बीडीए टीम ने मंगलवार शाम आलमगिरीगंज में सर्राफा बाजार में बने तीन मंजिला काम्पलेक्स को सील कर दिया। यह काम्पलेक्स बिना नक्शा स्वीकृत कराए तैयार किया गया था। बीडीए ने अवैध निर्माण नहीं करने के कई नोटिस दिए थे, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। वीसी जोगिन्दर सिंह के संज्ञान में मामला आने के बाद बीडीए टीम ने कार्रवाई की।

आलमगिरीगंज में घी मंडी के पास मुख्य सड़क पर ही बाहर से तंग लेकिन अंदर काफी बड़े क्षेत्र में तीन मंजिला काम्पलेक्स बना लिया गया था। कुंज बिहारी काम्पलेक्स को यहां के लोग केबीसी के नाम से जानते हैं। सर्राफ संजय खंडेलवाल के इस तीन मंजिला काम्पलेक्स में लगभग 25 दुकानें होना बताई जा रही हैं।

बीडीए के सहायक अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में जब टीम पहुंची तो पता चला कि कई दुकानें किराये पर हैं। सहायक अभियंता ने व्यापारी से दुकान का स्वीकृत नक्शा दिखाने को कहा लेकिन वह दिखा नहीं सके। वह बीडीए टीम को मौके पर 10 लाख का चेक भी दे रहे थे, लेकिन टीम ने उसे नहीं लेकर नियमानुसार शुल्क जमा करने की बात कही। काफी बहस के बाद टीम ने सभी दुकानों को सील कर दिया। टीम में जेई हरीश कुमार, सुनील शर्मा, सुनील गुप्ता, प्रताप सिंह आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें-  बरेली सिटी से मथुरापुर तक जायरीन के लिए मिलेगी निशुल्क बस सेवा की सुविधा

संबंधित समाचार