बाराबंकी: बुजुर्ग को रौंदकर खाई में पलटा ट्रक, हुई मौत
बाराबंकी, अमृत विचार। थाना सफदरगंज अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या पर दादरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार टैंकर 75 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक का चालक और खलासी मौका पाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने …
बाराबंकी, अमृत विचार। थाना सफदरगंज अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या पर दादरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार टैंकर 75 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक का चालक और खलासी मौका पाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार सुबह 6:00 बजे के करीब थाना सफदरगंज के दादरा चौराहा स्थित हाजी मार्केट पर चौकीदारी करने वाले रामू उर्फ रमाशंकर पुत्र कालीचरण 75 वर्ष अपने घर हाईवे के किनारे पैदल जा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर रामू को रौंदते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने थाना सफदरगंज को एक लिखित तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने ट्रक नंबर के मुताबिक मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें-मथुरा: अगर कोई करे अश्लील हरकत या लगातार पीछा तो न बैठ चुप, तत्काल करें शिकायत- ट्रेनी सीओ
